सोरों में गंगा का रौद्र रूप, चंदूपुरा नगरिया मार्ग कटने से संपर्क बाधित


कासगंज। जनपद में गंगा की बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। सोरों क्षेत्र के लहरा बघेला, कादर बाड़ी, दतलाना, पाठकपुर सहित कई गांव गंगा के तेज बहाव से प्रभावित हो रहे हैं। रविवार शाम गंगा के उफान ने चंदूपुरा नगरिया मार्ग को काट दिया, जिससे यह संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर लगा शाइनिंग बोर्ड भी टूटकर गंगा में बह गया।
कटी हुई सड़क और गंगा के तेज बहाव के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। देर शाम जिला प्रशासन और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सूत्रों के मुताबिक, बाढ़ के पानी से लगभग 500 बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। चारों ओर गंगा का पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
#बाढ़ #गंगा #कटान #सोरों
Author: Soron Live 24

