नगर पालिका परिषद क्षेत्र सोरों में तिरंगा लाइट न लगाने देने पर,सभासद ने डीएम से की शिकायत

नगर पालिका परिषद क्षेत्र सोरों में तिरंगा लाइट न लगाने देने पर ,सभासद ने डीएम से की शिकायत

कासगंज।नगर पालिका परिषद सोरों के सभासद वार्ड नं. 24 नितेश पचौरी (रिंकू) ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कासगंज को पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि 15 अगस्त 2025 के अवसर पर वार्ड में तिरंगा लाइट लगाने के लिए बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिशासी अधिकारी द्वारा अनुमति नहीं दी गई।एवं कर्मचारी ने लाइट नहीं लगाने दी।। सुनवाई न होने पर सभासद ने धरना प्रदर्शन अनशन की चेतावनी दी है।।

सभासद का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुने गए होने के बावजूद वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। 12 अगस्त को पूर्ण धरना और 13 अगस्त को अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी भी दी गई थी। उनका कहना है कि अधिशासी अधिकारी के व्यवहार से जनता में आक्रोश है और अगर 15 अगस्त तक तिरंगा लाइट लगाने की अनुमति नहीं मिली तो वह और समर्थक नगरपालिका कार्यालय का घेराव करेंगे।

#kasganj #DMkasganj #tirangalight #soron ✉️

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *