हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोरों में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा






कासगंज। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सोरों के कासगंज गेट बड़ा मूर्ति चौराहे से भाजपा नेता अनिल पुंडीर, नवल किशोर कुलश्रेष्ठ एवं सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लहराते, देशभक्ति की धुनों पर झूमते हुए आगे बढ़े। यात्रा में सबसे आगे डीजे साउंड पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा यात्रा में अनिल पुंडीर, रामेश्वर दयाल महेरे, नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, नानक चंद गुप्ता, यशोधर रावत, आदित्य काकोरिया, आशुतोष त्रिवेदी, विशाल पाठक, राहुल पाठक, मनोज भारद्वाज, चिंटू भारद्वाज, रविंद्र बाबू, निर्भय चई बाबू, सीमा शाक्य, सरिता गुप्ता, मनीष शर्मा, पंडा जी, रामावतार, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, यश महेरे, आकाश महेरे, राधा कृष्ण विजय, नीरज रावत, योगेश चौधरी, संपूर्णा नंद, ब्रजेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

