कासगंज में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन,रात तक रही त्योहार की रौनक

कासगंज में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सुबह से रात तक रही त्योहार की रौनक

 

भाई की कलाई पर राखी बांधती बहिन 

कासगंज। जनपद में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।

त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों के घर जाती नजर आईं, तो भाई भी अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। इस बार रक्षाबंधन पर भद्र काल का साया नहीं होने के कारण सुबह से देर रात तक राखी बांधने और उत्सव का सिलसिला चलता रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *