रक्षाबंधन पर डीएम प्रणव सिंह ने वृद्धा आश्रम में मनाया त्योहार, लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

कासगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी प्रणव सिंह सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने माता व बहनों से राखी बंधवाकर आशीर्वाद लिया, जिससे आश्रम में खुशी की लहर दौड़ गई।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम में बने भोजन का स्वाद लेकर गुणवत्ता जांची और उसे सही पाया। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल पूछा तथा उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धजनों की देखभाल में कोई लापरवाही न बरती जाए, समय-समय पर आश्रम का निरीक्षण किया जाए और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
जिलाधिकारी ने आश्रम प्रबंधन को कहा कि सभी बुजुर्गों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही नाश्ता, भोजन और सभी जरूरी सामान समय पर मुहैया कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#DMkasganj #Rakshabandhan
Author: Soron Live 24

