हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को नगरिया बीजेपी मंडल की बैठक आयोजित!

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को नगरिया बीजेपी मंडल की बैठक आयोजित!

 

कासगंज:न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की आवश्यक बैठक सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलामंत्री रविन्द्र ब्रह्मचारी, एवं मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने भारत माता,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलामंत्री रविन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि देशवासियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों का सराहनीय कदम है। इसमें सभी देशवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ये हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सरकार एवं पार्टी का महत्वाकांक्षी अभियान है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को बढ़ चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। अभियान के अन्तर्गत होने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ राघव मैरिज होम से प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। 13 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे गऊ पुरा स्थित शहीद आर्येंद्र के स्मारक पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस का आयोजन पार्टी द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, रीना सिंह, जयकुमार वर्मा, मण्डल मंत्री कर्मवीर सोलंकी, शक्तिकेंद्र संयोजक किशोर चौहान,राजकुमार कश्यप, रामबहादुर, दुष्यन्त चौहान,अंकित मिश्रा, संदीप कश्यप,बूथ अध्यक्ष केशव राजपूत, मनोज मौर्य,कप्तान सिंह, वीर सिंह, तालेवर सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

#bjp #meating

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *