सोरों में आदर्श मेहता संस्कृत विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग ब्राह्मण कल्याण सभा ने डीएम को दिया ज्ञापन

सोरों में आदर्श मेहता संस्कृत विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग ब्राह्मण कल्याण सभा ने डीएम को दिया ज्ञापन।

 

कासगंज शुक्रवार को ब्राह्मण कल्याण सभा ने जिलाधिकारी कासगंज / अध्यक्ष आदर्श मेहता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, सोरों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगरपालिका, सोरों (कासगंज) द्वारा विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।

संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने बताया कि सोरों शूकरक्षेत्र एक प्राचीन तीर्थस्थल है, जहां 1921 में जिलाधिकारी एन.सी. मेहता ने मेहता संस्कृत पाठशाला एवं पुस्तकालय की स्थापना की थी। भूमि का दान पं. किशोरी लाल ‘हवा’ ने किया था और 1923 में भवन निर्माण का शिलान्यास हुआ। 1925 में ट्रस्ट का गठन कर इसे महाविद्यालय स्तर की मान्यता मिली, जो वर्तमान में आदर्श मेहता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के रूप में कक्षा 12 तक संचालित है।

पांडे के अनुसार, ट्रस्ट की भूमि पर नगरपालिका ने अब तक तीन ट्यूबवेल व आठ सार्वजनिक शौचालय बनाकर छात्रों के खेल मैदान पर कब्जा कर लिया है, जबकि सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।

उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर यज्ञशाला का पुनर्निर्माण, फुलवारी और छात्रों के लिए रचनात्मक सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।
नगर अध्यक्ष धनदीप शर्मा लालू ने भी भव्य यज्ञशाला पुनर्निर्माण की मांग की।

मांग करने वालों में शरद कुमार पांडे, सौरभ उपाध्याय, धनदीप शर्मा लालू, पारस दीक्षित, राहुल शर्मा, सोमदत्त पाठक, शिव बेंदेल, अभिषेक वशिष्ठ, अंशुल रामलोटा, कन्हैया रामलोटा, हरिओम पचौरी, उपेंद्र उपाध्याय, पवन वशिष्ठ, हार्दिक वशिष्ठ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

#DMkasganj #gyapan #soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *