डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने पर तीर्थ नगरी सोरों में ट्रंप की ‘बुद्धि-शुद्धि यज्ञ’

डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने पर तीर्थ नगरी सोरों में ट्रंप की ‘बुद्धि-शुद्धि यज्ञ’

oplus_2
oplus_2

उत्तर प्रदेश कासगंज – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के विरोध में उत्तर प्रदेश कासगंज के तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में अनोखा विरोध देखने को मिला।

अखंड आर्यव्रत निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने ट्रंप की “बुद्धि-शुद्धि” के लिए यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया और ईश्वर से यह प्रार्थना की गई कि ट्रंप को भारत के प्रति सद्बुद्धि प्राप्त हो।

संघ के प्रमुख भूपेश शर्मा ने कहा कि “भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन यदि कोई नेता भारत के खिलाफ निर्णय लेता है, तो हम वैदिक परंपरा के अनुसार उसका विरोध करते हैं। ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाना न केवल व्यापारिक अन्याय है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे ने कहा खाने को अमेरिका से हमारे बेहतर व्यापारिक एवं राजनीतिक संबंध है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगता तेरे वृद्धि किया जाना शर्मनाक है जो कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को घर तुम्हें ले जाने का काम डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया जा रहा है जिसे हम खुलकर विरोध करते हैं और भगवान इनको सद्बुद्धि दे जिससे विश्व की अर्थव्यवस्था में भूचाल ना आए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश पाठक ने कहा भगवान डोनाल्ड ट्रंप की बुद्धि सही करें डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लिए हिरण्याक्ष बने हुए हैं पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को रसातल में ले जाने का कार्य कर रहे है और 16 शूकर क्षेत्र भगवान बढ़ा की भूमि है इसीलिए यह यज्ञ किया गया है जिससे डोनाल्ड ट्रंप की बुद्धि शुद्ध हो और उनका कल्याण हो

यज्ञ में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों ने भी भाग लिया। लोगों ने अमेरिका से अपील की कि वह ऐसे निर्णयों को वापस ले और भारत के साथ सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखे। हवन यज्ञ करने वालो में
: उमेश पाठक, रामदास पुजारी,भूपेश शर्मा,अशोक कुमार पाण्डे,प्रमोद उपाध्याय,श्याम दीक्षित,राम दास मैथिल,सीताराम तिवारी,राधाकृष्ण विजय आदि लोग उपस्थित रहे।।

#donaldTrump#buddhisuddhiyagya#soron#tarrif

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *