हादसा: कांवड़ियों से भरे जुगाड़ को ट्रक ने मारी टक्कर, 17 घायल – चार गंभीर रूप से रेफर

कासगंज: बुधवार को मथुरा-बरेली हाईवे कासगंज-सोरों मार्ग पर सोमवार तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवड़ यात्रियों से भरे एक जुगाड़ वाहन को पीछे से तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुल 17 कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है।
यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे हुआ जब राजस्थान के भरतपुर जनपद के गांव नहावन थाना वैर से कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु जुगाड़ वाहन से कछला घाट जा रहे थे। जैसे ही वाहन गौरा चौकी के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
घायलों की सूची इस प्रकार है:
???? रेफर किए गए गंभीर घायल
- माथा
- भूरिया
- रामावतार
- श्यामवीर
???? हल्की चोटें लगे घायल
- शुभम
- लोकेश
- गौरव
- अनिल
- केहरी
- रामकिशन
- विष्णु
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल चार कांवड़ियों को रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर कासगंज पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।यह हादसा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अब अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया है।
Author: Soron Live 24

