कासगंज, जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, कई अफसर गैरहाज़िर, चेतावनी के आदेश

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज तहसील सदर कासगंज, उप निबंधक कार्यालय व आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वहीं कार्यालयों की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई।
???? निरीक्षण विवरण:
उपजिलाधिकारी कार्यालय: एसडीएम संजीव कुमार सहित पेशकार और आशुलिपिक अनुपस्थित मिले।
तहसीलदार न्यायालय: तहसीलदार बलवंत उपाध्याय व कई अन्य अधिकारी गैरहाज़िर।
राजस्व विभाग: निरीक्षक नीरज शर्मा निरीक्षण के दौरान नहीं मिले, बाद में पहुंचे।
नायब तहसीलदार: सुमित कुमार व गरिमा सिंह भी गैरहाज़िर पाए गए।
उप निबंधक कार्यालय: उप निबंधक मनोज विश्वकर्मा व कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित।
आपूर्ति कार्यालय: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उदयराज मौजूद नहीं थे, सफाई व्यवस्था असंतोषजनक।
???? जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। अनुपस्थितों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Author: Soron Live 24

