सोरों थाने का बजरंग दल व वीएचपी कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

सोरों थाने का बजरंग दल व वीएचपी कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना।

 

 

कासगंज ब्यूरो।शनिवार को कासगंज के सोरों मार्ग स्थित ग्राम मल्लाह नगर के निकट मांस की थैली ले जाते हुए एक युवक को ग्रामीणों एवं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसकी डॉक्टरी जांच कराई। जांच के बाद पुलिस ने बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं समेत कुल छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

रविवार को जब बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ताओं को मुकदमे की जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सोरों थाने का घेराव करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुकदमे को लेकर विरोध जताया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।

धरना-प्रदर्शन में यश महेरे, जितेंद्र जीतू, राजेंद्र मौर्य, विकास निर्भय, वरुण कुमार, अक्षय कुमार, आकाश, माधव, दीपक भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *