कटी-फटी सड़क बनी हादसों की वजह,बरौली उर्फ-बड़ागांव से अलीगढ़ तक का सफर बना जोखिम भरा, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग


कासगंज (उत्तर प्रदेश) – जनपद कासगंज के सोरों विकास खंड अंतर्गत बरौली उर्फ बड़ागांव से बढ़वारी पुल होते हुए अलीगढ़ तक जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाल हालत में है। सड़क के कई हिस्से कट चुके हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
बरौली बड़ागांव, दोकेली, नगला लोधी सहित कई गांवों को जोड़ने वाला यह रास्ता ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की आवागमन की मुख्य कड़ी है। लेकिन सड़क की खस्ताहाली के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन बाइक सवार और छोटे वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार लोग मामूली तो कई बार गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कासगंज से मांग की है कि इस सड़क का शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए ताकि भविष्य में जानलेवा हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।मरम्मत की मांग करने वालों में रमेश चन्द्र कुशवाह, शिशुपाल, पिंकू, चूरामन, बीरेश, सुकवीर, देवेंद्र, राधेश्याम, संतोष, सचिन, अंकित कुमार, लाखन सिंह, संगम सिंह, देवेन्द्र कुशवाह और राजकुमार जैसे अनेक ग्रामीण शामिल हैं।
#kasganj #सड़क_की_मांग #ग्रामीण_समस्या #DMkasganj #UPNews
Author: Soron Live 24

