
कासगंज:न्यौली, सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला प्रबन्धक सुरेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रामशंकर विरले , प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान एवं विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने मां शारदे एवं विवेकानंद के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता रामशंकर विरले ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। अच्छे शिक्षकों से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है। विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है इसलिए शिक्षकों का दायित्व है कि वे देश व समाज को समर्पित नागरिकों का निर्माण करें। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि किताबी जान के साथ साथ शिक्षक छात्रों के चरित्र निर्माण का भी विशेष ध्यान रखें। कार्यशाला में सेंट वी0 एन0पब्लिक स्कूल मिर्जापुर, सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल हुसैनपुर खेड़ा ( बदायूं), एस जी डी पब्लिक स्कूल बहरोजपुर छितैरा के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान कार्यशाला में प्रमुख रूप से सह संचालिका शिवानी चौहान, राजेश्वरी कश्यप, एस जी डी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वर्मा, हुसैनपुर खेड़ा के प्रधानाचार्य जी एस परमार, विकास शर्मा, राजीव बरबारिया, विशाल सोलंकी, आरती चौहान, राहुल तोमर, योगिता पाराशर, निदा खान, सेजल माथुर, हिमानी मौर्य, अखिलेश मिश्रा सहित दर्जनों शामिल शिक्षक सम्मिलित रहे।”
Author: Soron Live 24

