कांवड़ यात्रा में आस्था की मिसाल: सोरों में कांवड़ियों ने खुद खींची जल से भरी गाड़ी

कांवड़ यात्रा में आस्था की मिसाल: सोरों में कांवड़ियों ने खुद खींची जल से भरी गाड़ी

 

कासगंज/ सोरों।तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में इन दिनों कांवड़ यात्रा में भक्तों की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां कांवड़ियों ने अपनी भक्ति का ऐसा परिचय दिया कि देखने वाले श्रद्धा से नतमस्तक हो गए।

लहर गंगा घाट से जल भरकर श्रद्धालुओं ने बैलगाड़ी (बुग्गी) में भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की। बुग्गी को रंग-बिरंगे झंडों, फूल-मालाओं और तिरंगे से सजाया गया था। खास बात यह रही कि इस बुग्गी को खींचने के लिए बैल या वाहन नहीं, बल्कि खुद कांवड़िए ही बैल की जगह बैल बनकर जुते और भक्तिभाव से उसे खींचते नजर आए।

इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोग श्रद्धा में डूबे इन कांवड़ियों को देखकर हाथ जोड़ते दिखे। पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहा, जिससे यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

यह दृश्य न सिर्फ आस्था का प्रतीक था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भगवान के प्रति प्रेम में भक्त अपनी सारी सीमाएं भूलकर समर्पण कर देते हैं।

#कावड़िया #soron #kasganj #aastha

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *