तीर्थ नगरी सोरों में कावड़ यात्रियों पर पालिकाध्यक्ष ने की पुष्प वर्षा

कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में रविवार को लाखों की संख्या में कावड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ा। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के लहरा गंगा घाट से जल भरकर कांवड़िए अपने-अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इस अवसर पर सोरों के वराह घाट एवं सोमेश्वर घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
पालिकाध्यक्ष ने कावड़ यात्रियों से बातचीत कर नगर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने यात्रियों को हर संभव सुविधा देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित है। श्रद्धालुओं ने भी नगर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
#soron #kavar #yatra #pushp #chairmain
Author: Soron Live 24

