स्नान के दौरान गंगा में डूब रहा युवक, पुलिस व पीएसी जवानों ने बचाई जान

स्नान के दौरान गंगा में डूब रहा युवक, पुलिस व पीएसी जवानों ने बचाई जान

लहरा गंगा घाट पर रविवार को हुआ हादसा, बदायूं का युवक बाल-बाल बचा

कासगंज थाना सोरों क्षेत्र अंतर्गत लहरा गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर तैनात पुलिस व पीएसी जवानों की सतर्कता से समय रहते युवक की जान बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, सुखपाल सिंह (उम्र 24 वर्ष) पुत्र उमेश सिंह, निवासी ग्राम सुरीली, थाना उसेड़, तहसील दातागंज, जनपद बदायूं अपने जीजा के घर सोरों लहरा आया था। वह गंगा स्नान के लिए घाट पर गया था, जहां स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा।

गंगा घाट पर तैनात पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने स्टीमर की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने जवानों की तत्परता की सराहना की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *