सोरों के बदरिया में रक्षाबंधन के अवसर पर विराट दंगल का आयोजन 9 अगस्त को

कासगंज। कासगंज जनपद तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित बदरिया के वद्रेश्वर अखाड़े पर आगामी 9 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्वर्गीय पंडित पहलवान उपेंद्र तिवारी की स्मृति में हर वर्ष रक्षाबंधन पर परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है।
दंगल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पहलवानों के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान भी अपने दांव-पेंच दिखाकर कुश्ती प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन की जानकारी दंगल संयोजक रमाकांत तिवारी और हरिकांत तिवारी ने दी।
स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
#soron#बदरिया#दंगल#रक्षाबंधन
Author: Soron Live 24

