कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने कराई जिला सगोष्ठी

कासगंज। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला संगोष्ठी भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज व अन्य अतिथियों ने संगोष्ठी की शुरुआत पंडित दिन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रासाद मुख़र्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी। जवान शहीद भी हुए, लेकिन देश के जवानों ने अंतिम सांस तक दुश्मनों को भारत की जमीन से खदेड़ने का काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि कारगिल युद्ध में लड़ने वाले जवान का सम्मान सदैव हृदय में रहेगा। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सूबेदार मेजर फुलवारी लाल, कैप्टन ओम बाबू शर्मा, सूबेदार मेजर अनार सिंह, सूबेदार लोकपाल सिंह, सूबेदार राकेश सिंह को सम्मानित किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज पहुंचकर शहीद स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कैंडिल जलाई। इस दौरान मंचासीन वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, महिला आयोग की सदस्य रेनू गौर, राजवीर सिंह भल्ला, हीरा लाल कश्यप, संचालक संजय सोलंकी के अलावा कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौहान, डा. बीड़ी राणा, सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, शिव कुमार भारद्वाज, सतेंद्र कश्यप, केपी सिंह, रानू वर्मा, अनुरोध प्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, ब्रजेन्द्र सिंह गौर, योगेश चौधरी, रूप किशोर कुशवाह, शम्मी कपूर गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, संजय पुंढीर, प्रदीप वर्मा, डा. खूब सिंह, ब्रजेश वर्मा, जितेंद्र बघेल, विष्णु देव पाठक, विजय लक्ष्मी कश्यप, डा. मिथलेश राणा, मनोज शर्मा, मयंक अग्रवाल, आदित्य कांकोरिया, शिव प्रताप सिंह सोलंकी, कबीर प्रताप सिंह, दुष्यंत चौहान, अतुल चौहान, रणजीत प्रधान, सुमित कुमार, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, अलोक कुलश्रेष्ठ, प्रशांत कश्यप, हरी सिंह, पवन यादव, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

