कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में गौकशी गिरोह का भंडाफोड़ – 10 अभियुक्त गिरफ्तार, एक घायल

कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में गौकशी गिरोह का भंडाफोड़ – 10 अभियुक्त गिरफ्तार, एक घायल

 

कासगंज: थाना पटियाली, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी में संलिप्त एक शातिर घायल अभियुक्त सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 जुलाई 2025 की देर रात भरगैन क्षेत्र के जंगल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान की गई।

अभियुक्तों के कब्जे से चार गौवंशीय बैल, एक भैंस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण, घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (UP87T9459), अवैध शस्त्र और 2.160 किलो नशीला पाउडर (डायजापाम), लोहे की सांकल और ₹4500 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में कई मवेशी चोरी के मामलों का भी सफल अनावरण किया है, जिसमें थाना पटियाली व सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अभियोग शामिल हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भरगैन बंबा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी को वापस मोड़ते समय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि बाकी 9 को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना पटियाली में मुकदमा संख्या 308/25 अंतर्गत धारा 190/191(2)/191(3)/109/303/317(2) बीएनएस, 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम, 3/25/27 आयुध अधिनियम व 21/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरामद भैंस थाना पटियाली पर पंजीकृत मवेशी चोरी के एक मामले से संबंधित पाई गई।

इस साहसिक व सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पूरी टीम को ₹25,000 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

#kasganjpolice #crime

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *