फाजिलपुर पचलाना में चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा

फाजिलपुर पचलाना में चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा

 

 

 

 

 

कासगंज/सोरों: थाना सोरों क्षेत्र के गांव फाज़लपुर पचलाना में बुधवार देर रात चोरी की कोशिश को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा पुत्र महेश ने रात्रि लगभग 12 बजे गांव की वृद्ध महिला रूमाली शर्मा पत्नी ओम प्रकाश के घर में चोरी के इरादे से घुसने की कोशिश की।

घर में संदिग्ध हरकतें देखकर वृद्ध महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस को दिए गए चोर के बैग की तलाशी में छेनी, हथौड़ा, पेचकस, कटर जैसे चोरी करने के औजार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात कर चुका है।घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुरुवार सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना सोरों पहुंचे और चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की मांग उठाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है।

#kasgsnjpolice #crime #news #soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *