सोरों लहरा गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से की जा रही निगरानी

सोरों लहरा गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से की जा रही निगरानी

 

सोरों (कासगंज) – सावन मास में भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने हेतु कावड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। सोरों के लहरा गंगा घाट पर इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कावड़ यात्री यहां गंगा जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाट क्षेत्र से लेकर प्रमुख मार्गों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

???? ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से घाट क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सोरों कोतवाली प्रभारी श्री जगदीश चंद्र ने बताया कि —

“सोरों के लहरा गंगा घाट तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं। घाट पर आने वाले कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर बारीकी से निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी यात्री को असुविधा न हो।”

???? श्रद्धालु संतुष्ट, व्यवस्था पर जताया भरोसा
कई कावड़ यात्रियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है। जल भरने की व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन तक हर पहलू पर पुलिस का सहयोग देखने को मिल रहा है।
#kasganjpolice #कांवड़यात्रा #soron #यूपी

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *