कासगंज: रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कासगंज: सोरों रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सोरों थाना क्षेत्र के सिंगल बाबा मंदिर के पास की घटना, शिनाख्त को लेकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार

 

कासगंज।जनपद कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सिंगल बाबा मंदिर के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव करीब 20 फुट की ऊंचाई पर पेड़ से झूलता दिखाई दिया, जिसे देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं मिला है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *