सोरों: तीर्थनगरी में देशी दर्द निवारक दवा के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

सोरों: तीर्थनगरी में देशी दर्द निवारक दवा के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

सोरों में कपड़े की दुकान की आड़ में चल रहा दर्द निवारक दवाओं का गोरखधंधा, आयुष विभाग बना मूकदर्शक

 

सोरों/कासगंज।तीर्थ नगरी सोरों में इन दिनों देशी दर्द निवारक दवाओं के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। सोरों राम सिंह पुरा मोहल्ले में एक कपड़ा व्यापारी द्वारा दुकान की आड़ में फर्जी तरीके से दर्द निवारक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब बिना किसी वैध लाइसेंस और योग्यता के किया जा रहा है, और संबंधित विभाग अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस व्यापारी की पहचान कपड़े की दुकान से थी, वह अचानक वैध (हकीम) बनकर दवाएं देने लगा है। बिना किसी चिकित्सकीय प्रशिक्षण और अनुमति के दिए जा रहे देसी इलाज के कारण कई लोग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर चुके हैं।

लोगों का आरोप है कि आयुष विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग की चुप्पी और लापरवाही से ऐसे फर्जी वैध और अवैध दवा विक्रेताओं का हौसला बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी चिकित्सा केंद्रों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके और तीर्थ नगरी की गरिमा को सुरक्षित रखा जा सके।

#Soron #Kaasganj #AyushDepartment #FakeDoctors #DesiDawaFraud #PublicHealth #UPNews @kasganjpolice @AyushUP

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *