सोरों: तीर्थ नगरी में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र निभा रहे मानवता और सेवा का धर्म
योगी सरकार के निर्देश पर कासगंज पुलिस कर रही निरंतर सहयोग, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जुटे अधिकारी

कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय)श्रावण मास में आस्था की लहर के साथ तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों कांवड़िए लहरा गंगा घाट से जल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शासन के निर्देशों पर जिले की पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विशेष रूप से कोतवाली प्रभारी सोरों जगदीश चंद्र कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार अपनी ड्यूटी से कहीं अधिक सेवा और भक्ति भाव का परिचय दे रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी खुद सड़क पर उतरकर कांवड़ यात्रियों को मार्ग पार कराते दिखाई दे रहे हैं। कहीं वह रस्सियों की बैरिकेडिंग दुरुस्त करा रहे हैं, तो कहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षित मार्ग प्रदान कर रहे हैं। वराह भगवान तिराहा से लेकर पुरानी पुलिस लाइन तक स्वयं निरीक्षण कर रस्सी बंधवाने और सुचारू आवागमन की व्यवस्था में जुटे नजर आ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा कोतवाली प्रभारी की तत्परता और सेवा भावना की खुले दिल से सराहना की जा रही है। उनका कहना है कि “श्रद्धालुओं की सेवा में पुलिस का यह रूप वाकई सराहनीय है और समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।”
कांवड़ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस का यह समर्पण तीर्थ नगरी की गरिमा को और भी गौरवशाली बना रहा है।
#Soron #Kasganj #KanwarYatra2025 #UPPolice #JagdishChandra #BhaktiSeva #ShravanMahina #VarahaBhagwan #LaharGangaGhat #uppolice #kasganjpolice
Author: Soron Live 24

