सोरों में घायल मोर को कोतवाली प्रभारी ने बचाया,वन विभाग को सौंपा

सोरों में घायल मोर को कोतवाली प्रभारी ने बचाया,वन विभाग को सौंपा

कासगंज, सोरों
कावड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क पुलिस टीम ने एक मानवीय मिशाल पेश की। कोतवाली सोरों प्रभारी श जगदीश चंद्र ने गश्त के दौरान लहरा रोड, घोड़ा ग्राउंड के सामने स्थित कबीर पंथी आश्रम के पास कुछ कुत्तों को एक मोर पक्षी पर हमला करते हुए देखा।

पुलिस अधिकारी ने तुरंत मोर को कुत्तों से बचाया और उसे घायल अवस्था में नुमाइश ग्राउंड के सामने स्थित कबीर पंथी आश्रम में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाद में मोर का उपचार भी कराया गया।

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दे दी गई है, ताकि मोर की देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को सौंपा

कोतवाली प्रभारी की इस संवेदनशीलता और तत्परता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। कावड़ यात्रा के दौरान न सिर्फ श्रद्धालुओं की सुरक्षा बल्कि वन्य जीवों की भी रक्षा करना पुलिस की सजगता को दर्शाता है।

#kasganjpolice#मोर#घायल#soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *