संत तुलसीदास म्यु. इंटर कॉलेज, सोरों में छात्र छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़?

संत तुलसीदास म्यु. इंटर कॉलेज, सोरों में छात्र छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़?

प्राचार्य के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में डाल रहा कॉलेज प्रबंधन

कासगंज (सोरों शूकर क्षेत्र) : संत तुलसीदास म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज, सोरों के प्राचार्य पर अपने ही आदेशों की अवहेलना और छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। कॉलेज के मुख्य द्वार को हर साल कुछ पैसों के लालच में अस्थायी दुकानों के लिए बंद कर दिया जाता है और छात्रों को हाईवे की ओर स्थित दूसरे खतरनाक द्वार से आने-जाने को मजबूर किया जाता है।

यह द्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है, जहाँ से तेज़ रफ्तार में वाहनों का आवागमन होता है। इससे छात्रों की जान को प्रत्यक्ष रूप से खतरा बना रहता है।

क्या कहती है शिकायत:
ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने इस मुद्दे पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज प्रबंधन चाहे, तो मुख्य द्वार को सुंदर और सुरक्षित बनाकर उसे ही सुचारु रूप से खोल सकता है। लेकिन हर वर्ष दुकानों के लालच में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से समझौता किया जाता है।

प्रबंधन पर उठते सवाल:
शिकायतकर्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य को छात्रों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए। छात्रों के हित में कार्य करना और अपने ही बनाए नियमों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है।

ब्राह्मण कल्याण सभा कीमांग:
उन्होंने मांग की है कि कॉलेज प्राचार्य अपने आदेशों की अवहेलना पर ध्यान दें और छात्रों के हित में उचित कार्यवाही करें। साथ ही मुख्य द्वार को नियमित रूप से चालू किया जाए ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

#soron#dmkasganj#stdmintercollege

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *