कलयुग का श्रवण कुमार — कावड़ में दादा-दादी को बैठाकर लाया गंगा स्नान कराने

कलयुग का श्रवण कुमार — कावड़ में दादा-दादी को बैठाकर लाया गंगा स्नान कराने

 

कासगंज। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर एक भावुक करने वाला दृश्य देखने को मिला जब कावड़ यात्री योगेश कुमार अपने दादा-दादी को कावड़ में बैठाकर तीर्थ नगरी सोरों के कछला गंगा घाट स्नान कराने पहुंचे। योगेश कुमार जनपद एटा जलेसर के गांव बुढाइच के निवासी हैं।

योगेश अपनी कांवड़ यात्रा में अपने वृद्ध दादा और दादी को विशेष रूप से बनी कावड़ में बिठाकर सिकंदराराव होते हुए सोरों लेकर आए। गंगा स्नान के बाद वे दोनों को उसी कावड़ में बैठाकर वापस अपने गांव बूढ़ाइच जलेसर ले जाएंगे, जहां सोमवार को भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे।

इस दृश्य को जिसने भी देखा, वो यही कह उठा — “देखो, यह कलयुग का श्रवण कुमार है”, जिसने अपने बुजुर्गों की सेवा को भक्ति से जोड़ा। भावनात्मक समर्पण और परिवार के प्रति प्रेम की इस मिसाल ने हर किसी का दिल छू लिया।

???? समाज में ऐसे उदाहरण प्रेरणा का स्रोत हैं, जो दिखाते हैं कि भक्ति के साथ सेवा भाव भी जरूरी है।

#कावड़यात्रा #सोरों #गंगाघाट

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp