कासगंज: मालगाड़ी की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

कासगंज: मालगाड़ी की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

 

कासगंज। सोरों रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक महिला मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल महिला की पहचान मुस्कान (उम्र 45 वर्ष), पत्नी गांधी, निवासी सादी मदनपुर, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोरों रेलवे स्टेशन पर कासगंज से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कासगंज जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल कासगंज के लिए रेफर कर दिया है।

#kasganj #rail #accident #woman

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *