ढिकौली वालों के चौथे शिव कावड़ विशाल भंडारे का हुआ शुभारम्भ

ढिकौली वालों के चौथे शिव कावड़ विशाल भंडारे का हुआ शुभारम्भ

– कावड़ भंडारे में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली है – सहंसर पाल ढाका

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बुधवार को ढिकौली वालों के चौथे शिव कावड़ विशाल भंडारे का गुफा वाले बाबा मंदिर के निकट शुभारम्भ हो गया। भंडारे का शुभारम्भ हवन-पूजन के साथ हुआ। पंडित संजय शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हवन कुंड़ में कावड़ियों की निर्विध्न यात्रा के पूर्ण होने और समस्त विश्व के कल्याण के लिए आहूति डाली। ढिकौली वालों द्वारा लगाये गये चौथे विशाल कावड़ भंडारे में भोलों का आना शुरू हो गया है। शिव कावड़ विशाल भंडारा ढिकौली वालों के आयोजक सहंसरपाल उर्फ पिंटू ढाका ने बताया कि भंडारे में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली है। भंडारे का आयोजन 23 जुलाई 2025 तक किया जायेगा। इस अवसर पर मदनपाल ढाका, रविन्द्र ढाका, राजीव शर्मा, महामहिम राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, बब्लू ढाका, इंद्र, संजय अहेड़ा, टीनू ढाका, सतेन्द्र ढाका, सोमपाल दांगी, ओमबीर ढाका, श्रीपाल ढाका, वीरेन्द्र राणा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *