सियारपुर में 400 मीटर कच्चे जर्जर मार्ग से गुजरकर स्कूल जाते हैं बच्चे।

उत्तर प्रदेश कासगंज जनपद कासगंज ब्लॉक सहावर ग्राम सियारपुर पंचायत रोशन नगर लिंक रोड कई सालों से जर्जर है मार्ग में जगह-जगह गड्ढे और बारिश होने पर जल भराव हो जाता है गांव के लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ से निकलने को मजबूर है ग्राम वासियों ने जिला अधिकारी से गुहार लगाई है लिंक रोड का निर्माण कराया जाए जिससे समस्या का समाधान हो सके।
गांव के ही विष्णु मौर्य ने बताया हम बचपन से ही यह मार्ग कच्चा कीचड़ युक्त ही देखते आ रहे हैं कभी किसी प्रधान यह सरकार में इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया स्कूल आने वाले बच्चों कीचड़ एवं कच्चे मार्ग से गुजर कर स्कूल जाना पड़ता है। गांव के ही जय सिंह ने बताया अगर यह कच्छा मार्ग का निर्माण कर दिया जाए तो ग्राम वासियों को सहूलियत मिलेगी कीचड़ से भी निजात मिलेगी । सड़क निर्माण की मांग करने वालों में छोटेलाल मौर्य लालता प्रसाद मौर्य विष्णु मौर्य धर्मेंद्र कुमार प्रेमपाल सिंह करण सिंह जयसिंह राजू मौर्य ओमवीर मौर्य धनीराम मौर्य।।
Author: Soron Live 24

