कासगंज में संचारी रोग नियंत्रण व प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें

कासगंज जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दो महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक जुलाई माह में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के द्वितीय सप्ताह की प्रगति को लेकर रही, जबकि दूसरी बैठक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने हेतु गठित ओटीडी सेल की समीक्षा को लेकर सम्पन्न हुई।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान: धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नगर पालिका परिषद कासगंज द्वारा नगर क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम हेतु फॉगिंग एवं एण्टी लार्वा दवा के छिड़काव में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रों में यह कार्य शत-प्रतिशत किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई व झाड़ियों की कटाई में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश।।
#kasganj #news #Dmkasganj
Author: Soron Live 24

