बदरिया-बसंतनगर सड़क मार्ग गड्ढों से बदहाल, लोगों में रोष

बदरिया-बसंतनगर सड़क मार्ग गड्ढों से बदहाल, ग्रामीणों में रोष

 

 

फोटो गोविंद तिवारी

 

फोटो यथार्थ गुप्ता

 

सोरों (कासगंज): तीर्थनगरी सोरों को जोड़ने वाला बदरिया-बसंतनगर मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और बरसात का भरा पानी राहगीरों के लिए आफत बन गया है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

इस मार्ग से बसंत नगर, मिर्जापुर, जरैथा, बनूपुर, चकूपुर, बटियारी, पैसोई, उकुरी सहित 10 से अधिक गांवों के लोग रोजाना तीर्थनगरी सोरों, बाजार, स्कूल, अस्पताल और अपने रोजगार के लिए आते-जाते हैं।

ई-रिक्शा, तांगे और लोडर वाहनों के पलटने का बना रहता है खतरा, जिससे लोगों की जान पर भी बन आती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण लगभग 10 वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, लेकिन उसके बाद से इसकी मरम्मत तक नहीं हुई।

ग्रामीणों की पीड़ा:
ग्रामीण प्रदीप मौर्य ने बताया कि सड़क की बदहाली से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कस्बा के यथार्थ गुप्ता ने कहा कि छात्र, दुकानदार, मजदूर, बीमार और तीर्थयात्री सभी को इस रास्ते से होकर गुजरना होता है, लेकिन अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली।भूरी देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं की परेशानी:
इस मार्ग पर स्थित प्राचीन भूरी देवी मंदिर तक पहुंचने में भी भक्तों को मुश्किल हो रही है।

 

गोविंद तिवारी ने कहा कि प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आते हैं और नवरात्र में मेला भी लगता है, ऐसे में इस सड़क का शीघ्र निर्माण आवश्यक है।

जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठाने वाले प्रमुख लोग:
गोविंद तिवारी, रवि बघेल, राजीव गुप्ता, सचिन पुंढीर, सुनील माहेश्वरी, दयाशंकर आदि ने बदरिया-बसंतनगर मार्ग का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो वे आंदोलन को विवश होंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *