सभासदों ने सोरों नगरपालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मंडल आयुक्त से की शिकायत

कासगंज ब्यूरो।
कासगंज जनपद की सोरों नगर पालिका के विभिन्न कार्यों में वित्तीय अनियमितता ठेकेदारी में पक्षपात पूर्ण रवैया ,बिना ठेके के कावड़ मेला एवं पार्किंग की अवैध उगाही आदि समस्याओं को लेकर सोरों नगर पालिका के सभासद अलीगढ़ मंडल आयुक्त से मिले और शिकायती पत्र सौंपे। शुक्रवार को सोरों नगर पालिका सभासद पवन सक्सेना जयपाल कश्यप मीना देवी आरती चौधरी द्वारा लिखित रूप से अलीगढ़ मंडल आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर लिखित रूप से शिकायत की गई है।
शिकायती पत्र में मांग की गई है की नगर पालिका परिषद सोरों ने 15वां वित्त आयोग की अनटायर्ड की प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि से निकाले गए टेंडर प्रक्रिया को मनमानी तरीके से नगर पालिका अध्यक्ष ने निरस्त कर दिया जिसे दोबारा ई टेंडरिंग के माध्यम से टेंडर कराया जाए।
नगर पालिका द्वारा रोज प्रतिदिन 150 से 200 लीटर डीजल जनरेटर में नगर प्रकाश व्यवस्था के नाम पर खर्च किया जाता है लॉक बुक की जांच कराई जाए। सोरों नगर पालिका परिषद प्रत्येक सावन कावड़ मेला पूर्व में अस्थाई दुकानों की टेंडरिंग के द्वारा उठाया जाता था जिससे नगर पालिका को 12 से 13 लख रुपए राजस्व प्राप्त होता था लेकिन इस बार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए टेंडर जारी नहीं की गए और कर्मचारियों द्वारा लगातार वसूली की जा रही है। वहीं नगर पालिका रत्नावली बारात घर का ठेका एक ठेकेदार को विगत 12 वर्षों से लगातार दिया जा रहा है जिसका ई टेंडर नहीं कराया जा रहा । की वही सोरों के मेला मैदान में आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर नगर पालिका द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जबकि नगर पालिका की टेंडरिंग के माध्यम से पार्किंग का ठेका उठा सकती है आदि मामलों की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की ।
Author: Soron Live 24

