सोरों कावड़ मेला में ई टेंडरिंग कराने की मांग विहिप बजरंग दल ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

 

कासगंज:तीर्थनगरी सोरों में सावन मास कांवड़ मेला का ई टेंडरिंग कराए जाने की विहिप बजरंग ने दोबारा उठाई मांग अगर ई टेंडरिंग नहीं हुई तो विहिप बजरंग के कार्यकर्ताओं ने सोरों नगर पालिका परिषद में अनशन धरना प्रदर्शन की बात कही।द्वारा अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कार्यवाही की मांग उठाई पूर्व में दिए ज्ञापन में कोई कार्यवाही न होने से कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। बजरंग के गोविंद महेरे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल  जिलाधिकारी को 2 दिन पूर्व भी ज्ञापन दे चुके हैं इसमें सोरों नगर पालिका क्षेत्र में सावन मेला ठेका ई टेंडरिंग से हो इस लिए ज्ञापन दिया गया है जिसमें डीएम साहिबा ने कोई सुनवाई नहीं की है दोबारा फिर से ज्ञापन दिया गया है। और कहां गया है ई टेंडर कराया जाए नही तो बंदर बाट होगा । बंदरबाट में सोरों नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है नगर पालिका के द्वारा उच्च अधिकारियो को पैसा जाता है । सोरों नगर पालिका 12 लाख 60 हजार रुपए का बंदर बाट करने को तैयार है सोरों कांवड़ मेला की ई टेंडरिंग पिछली साल  12 लाख 60 हजार रुपए में हुआ था । जबकि इस बार जीरो यदि इस ज्ञापन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल नगर पालिका का घेरा करेगा व अनशन पर भी बैठेगा । जिला प्रशासन ई टेंडर कराये व राजस्व का नुकसान होने से बचाए आम जनों में आपके प्रति विश्वास बना रहे व भ्रष्टाचार रुक सके।।

ज्ञापन देने में मोजूद रहे
बजरंग दल के जिला सह संयोजक गोविंद महेरे, सुधांशु भारद्वाज, यश महेरे, गौरव ठाकुर ,राजा गुप्ता, गोविंद तिवारी, अजय सैनी, राजकुमार गौतम ,आकाश गौतम, राहुल शर्मा, प्रदीप राजपूत ,विष्णु राजपूत, आदर्श गिहार आदि लोग मौजूद रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *