
कासगंज:रविवार को तीर्थ नगरी सोरों जी मे जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती कासगंज द्वार स्थित उनकी मूर्ति पर मल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया ने कहा कि राष्ट्र के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले माँ भारती के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज 124 वीं जयंती है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों का सदैव खुलकर विरोध करने वाले डॉ. मुखर्जी को एक ही देश में दो झंडे और दो निशान कदापि स्वीकार नहीं थे। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की शुरुआत सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया है।
कार्यक्रम में सांत्वना पाराशर, नीतू सिंह,मनोज मधुवन, संपूर्णानंद भारद्वाज,मोहन तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी,नानक चंद्र गुप्ता,विशाल पाठक,विजय गोस्वामी सभासद, शैलेन्द्र महेरे, धर्मेंद्र कुमार,शिवम गुप्ता,अंशुल भारद्वाज,गिरीश वार्ष्णेय,अवनेश कुमार,नीरज रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

