कासगंज:( रवि श्रोतीय )यूपी तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में मोहल्ला चक्रतीर्थ वैवस्वततीर्थ सूर्यकुण्ड पर सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भगवान सूर्य, महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास एवं वैयाकरण दशरथ शास्त्री की प्रतिमाओं का पंचामृत से अभिषेक कर भव्य आरती उतारी गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।


इस कार्यक्रम में आचार्य शशिधर द्विवेदी, आचार्य राहुल वाशिष्ठ, प्राज्ञेश द्विवेदी, सक्षम द्विवेदी, मोहक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

