सोरों कावड़ मेला: ई टेंडरिंग कराने और दुकानदारों से अवैध वसूली रोके जाने की उठाई मांग

कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों में सावन मास में कावड़ मेला सोरों नगर पालिका के अंतर्गत आयोजित किया जाता है ।हर वर्ष नगर पालिका द्वारा कावड़ मेला आयोजित करने के लिए टेंडर आवंटन प्रक्रिया की जाती रही है लेकिन इस बार कावड़ मेले में टेंडर जारी नहीं किया गया है और नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों द्वारा रसीद काटकर दुकानों का आवंटन किया जा रहा है जिसमें अवैध वसूली किए जाने का आरोप बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगाया है वहीं शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कासगंज जिला कलेक्टर पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट परिसर में सौंपा गया ।सोरों नगर पालिका द्वारा मेला की ई टेंडरिंग करा कर दुकानों का आवंटन किया जाए। जिस पर दृष्टा बनी रहे और भ्रष्टाचार पर रोक लगे
गोविंद महेरे ने बताया की हर बार कावड़ मेले का ई-टेन्डर द्वारा ठेका किया जाता था पिछली बार ई-टेन्डर के माध्यम से 12 लाख 60 हजार रूपये का ठेका हुआ था इस बार टेन्डर न करके आपस में ही बंदर बांट कर लिया जा रहा है। इसे ई-टेन्डर कराये व राजस्व का नुकसान होने से बचाये। और ई-टेन्डर कराये जिससे पारदर्शिता बनी रहे व आम जनो में आपके प्रति विश्वास बना रहे। व भ्रष्टाचार होने से रोके जाने सके।
ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद राजेंद्र मौर्य, सुधांशु भारद्वाज यश महेरे विजय कुमार, सतेंद्र चौहान , हर्ष वर्मा , अंकुर , भविष्य माहेश्वरी, विशू , राजा ठाकुर, गोविंद ठाकुर हरगोविंद ठाकुर अजय सैनी ,दरवेश सैनी, अमरनाथ तिवारी गोलू रावत विजय ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

