दिव्यांग ई रिक्शा चालक का यातायात पुलिस कर रही उत्पीड़न

जिला प्रशासन से ई रिक्शा चालक दिव्यागों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की मांग
कासगंज ब्यूरो।
जनपद में अवैध ई रिक्शा चलाने वालों पर यातायात विभाग यातायात पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।जिसमें दिव्यांग ई रिक्शा चलाने वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं ।जिसका श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति ने जताया विरोध।बुधवार को दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में जिला अधिकारी मेधा रूपम को लिखित ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में मांग की गई दिव्यांग ई रिक्शा चालको के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाए जिससे यातायात पुलिस द्वारा उनका शोषण रोका जा सके।।
ज्ञापन देने वालों में।कुलदीप निर्भय,विनोद उपाध्याय, ज्ञान देवी नवीन रामवीर राम बहादुर धैर्यधर ललितेश धर्मपाल बृजपाल नीरज विष्णु प्रमोद भारती आदि
Author: Soron Live 24

