सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले में ब्राह्मण कल्याण सभा ने जताया आक्रोश



सोरों थाने में कार्रवाई को दी लिखित तहरीर
कासगंज ब्यूरो।इटावा कथा वाचक मामले में ब्राह्मण समाज और यादव समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणी विकराल रूप धारण कर चुकी है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का ताजा मामला कासगंज में भी सामने आ रहा हैं ।अभद्र टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने आक्रोश जताया है।कासगंज में ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारीयो ने ब्राह्मण महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे के नेतृत्व में अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कासगंज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कासगंज अतिरिक्त एसडीएम को एक लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी संबोधित करते हुए दिया गया कार्यवाही की मांग की है।
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सोरों थाने में दी लिखित तहरीर

आक्रोशित ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे के नेतृत्व में सौरव कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र एवं एसडीएम संजीव कुमार को एक लिखित तहरीर देते हुए अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने बताया की कासगंज जिले में कुछ अर्ज एक तत्व जिले का माहौल खराब करना चाहते हैं उनमें से अनुभव शास्त्री निवासी अशोकनगर कासगंज वह अखिलेश यादव निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जो सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर समाज की बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं जिससे हमारे ब्राह्मण समाज में रोष व्यापत है। ऐसे लोग जिले में अशांति पैदा करना चाहते हैं हम ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है। ज्ञापन देने वालों में शरद पांडे अतुल निर्भय विष्णु तिवारी जयप्रकाश तिवारी राधा कृष्ण विजय: शरद कुमार पाण्डेय,शिवानंद उपाध्याय, राजकुमार दीक्षित, आशीष भारद्वाज, अतुल निर्भय, सोमदत्त पाठक, उपेंद्र उपाध्याय, गिर्राज मिश्रा, अर्जुन मिश्रा, शिव बैदेल , योगेश उपाध्याय, करन पाराशर , राहुल शर्मा, भगवान सहाय मिश्र, हार्दिक वशिष्ठ, सौरभ तिवारी , आलू उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, जयप्रकाश त्रिवेदी , प्रियांशु मिश्रा, विष्णुकांत तिवारी, हिमांशु पचौरी, कृष्ण कोठेवर, अंकित उपाध्याय, गगन कोठेवार , हिमांशु महेरे आदि लोग उपस्थित रहे।।।
Author: Soron Live 24

