मिर्जापुर नगरिया मार्ग हाईवे 530 बी मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की उठाई मांग डीएम को दिया शिकायती पत्र

 

कासगंज:न्यौली, राष्ट्रीय राजमार्ग 530B पर मिर्जापुर नगरिया मार्ग पर ओवर ब्रिज न बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को मांगपत्र सौंपकर उनसे ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने कहा कि दो दिन के अन्दर जिला स्तरीय सक्षम अधिकारी से मौके की जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। मांगपत्र देने पहुंचे ग्रामीणों में रवि दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवरब्रिज न बनने के कारण गांव की मानपुर नगरिया से कनेक्टविटी समाप्त हो जाएगी जिससे गड़रपुरा, मिर्जापुर, वसुपुरा, न0 काइयां, गोपालपुर सहित अन्य आधा दर्जन गांवों के छात्र छात्राओं को नगरिया के स्कूलों में जाने में परेशानी होगी एवं लोगों को बाजार इत्यादि के लिए नगरिया जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। देवेन्द्र बघेल ने बताया यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो दर्जन भर गांवों के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की होगी। इस दौरान मांगपत्र देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ0 योगेन्द्र बघेल, अतर सिंह बघेल, राजू, संजय बघेल, रामनिवास,भोजराज सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *