सोरों में समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न,एक जुलाई से बूथों पर वोट बनवाएंगे सपाई

सोरों में समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न

एक जुलाई से प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रभारी वोट बनवाने को चलाएंगे अभियान

 

कासगंज ब्यूरो।सोरों में समाजवादी पार्टी की एक बैठक समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के मोहल्ला दीक्षितान स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने की। बैठक का संचालन नगर महासचिव अनुराग बरवारिया ने किया।

बैठक में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी 1 जुलाई से प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पोलिंग बूथ प्रभारी नए वोट बनवाने एवं फर्जी वोट कटवाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे वही 2027 चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाने को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के बारे में प्रचार प्रसार करने पर रणनीति बनाई गई। बैठक में अभय राज मिश्रा,अनुराग वरवरिया, पुष्कर राज मिश्रा, कपिल तिवारी, इरशाद अली, प्रशांत यादव, तनवीर, हाजी, अभी मिश्रा, भारत मिश्रा, रितिक गुप्ता, कृष्णा राज मिश्रा, युवराज मिश्रा, प्रेमपाल मौर्य ,संजीव तिवारी, गंगा वल्लभ माथुर ,अमर पचौरी, पंडित स्वामी ,विजय कुमार आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *