चोरी की बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा के निर्देशन पर जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पटियाली संतोष कुमार के नेतृत्व में थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा देर शाम कस्बा गंजडुण्डवारा से चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सलमान पुत्र मौहम्मद शमीम निवासी मौ. चटईया कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ हाल निवासी नई बस्ती सुजावलपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को को मोहनपुर फाटक कस्बा गंजडुण्डवारा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल अभियुक्त से हुई बरामदगी के आधार पर वृद्धि कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Author: Soron Live 24

