दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गोरहा नहर में डूबा
कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने निकाला युवक का शव

(फोटो कैप्शन- मृतक के शव पर विलाप करते परिजन)
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में गोरहा नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई । युवक दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था वहीं परिजन मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कह कर घर ले गए।
कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला लोचन निवासी जितेंद्र पुत्र कमल सिंह बुधवार को दोस्तों के साथ गांव भनूपुरा स्थित गोरहा नहर में नहाने के लिए गया थाए इसी दौरान नहर में नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया उसके डूबने से साथ नहाने आए दोस्त परेशान हो गए। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। युवक के डूबने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरू कीए करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को नहर से बरामद किया जा सका। वहीं परिजन मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कह कर घर ले गए।
Author: Soron Live 24

