फेरी लगाने वाले युवक अलीगढ़ में गंभीर घायल अवस्था में मिला इलाज के दौरान हुई मौत

फेरी लगाने वाले युवक अलीगढ़ में गंभीर घायल अवस्था में मिला इलाज के दौरान हुई मौत।

(दुर्गेश का फाइल फोटो)

मृतक दुर्गेश का फोटो

 

कासगंज/सोरों कस्बे के मोहल्ला योगमार्ग के निवासी फेरी लगाने वाला युवक अलीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर घायल अवस्था में मिला, बुधवार उसकी इलाज के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई । मृतक दुर्गेश पुत्र बांकेलाल ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर कपड़े आदि घरेलू सामान की फेरी लगाकर अपने परिवार को पालता था। उसकी जान पहचान फेरी लगाने वाले बहजोई के ग्राम चितनपुर निवासी हसरत अली व उनके पुत्रों इशरत व शाहिद से हो गई सभी साथ साथ मिलकर फेरी लगाने लगे और घर भी आने जाने लगे। बीती 21 मार्च को उपरोक्त तीनों फेरी लगाने की कहकर दुर्गेश को घर से बुलाकर ले गए। दुर्गेश की रोजाना फोन पर अपने परिजनों से बात होती रहती थी। 11 जून को इशरत अली ने दुर्गेश के भाई रामदास को फोनकर दुर्गेश के गंभीर घायल अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की सूचना दी। रामदास का आरोप है कि जब वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो तीनों लोग उसे देखकर भाग गए। दुर्गेश के सिर व हाथों में गंभीर चोट के निशान थे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए। उसको देखकर 12 जून को उसको मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया । रामदास ने पुलिस को उपरोक्त तीनों को नामजद करते हुए जान से मारने की कोशिश कर मरा हुआ समझकर छोड़े जाने व जेब से आधार कार्ड, रुपए आदि निकाल ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *