कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की चित्रगुप्त भगवान पर टिप्पणी से कायस्थ समाज में रोष

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की चित्रगुप्त भगवान पर टिप्पणी से कायस्थ समाज में रोष

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने की थी टिप्पणी, सार्वजनिक माफी की मांग उठाई

कासगंज। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा चित्रगुप्त भगवान पर की गई टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज के लोग आक्रोशित हैं। कायस्थ बंधुओं ने कथावाचक से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगने को कहा है। चेतावनी दी है कि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगे जाने पर आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
बता दें कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश नेतृत्व आह्वान पर प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, पश्चिम क़े प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना और चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन क़े पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज क़े निर्देश पर जनपद में भी कायस्थ बंधुओं ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा की गई टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया है। अलीगढ़ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि विगत गत 14 जून को पंडित प्रदीप मिश्रा ने महाराष्ट्र में आयोजित एक कथा में प्रवचन के दौरान भगवान चित्रगुप्त के प्रति टिप्पणी की। इससे कायस्थ समाज नाराज है। एडवोकेट नारायण स्वरुप सक्सेना ने बताया कि कथावाचक द्वारा आराध्य और भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रति अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर भावनाओं को आहत किया गया है। इसके अलावा डा. नीरज सक्सेना, वीपी सक्सेना, राकेश सरन सक्सेना, एडवोकेट आदर्श सक्सेना, किशोरी लाल सक्सेना, आरके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, शांतनु चौधरी, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, अजय सक्सेना, विजय सक्सेना, नवीन सक्सेना, अलोक सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, आशीष सक्सेना, अरविन्द सक्सेना दीपक सक्सेना, अतुल सक्सेना, अंशुल जौहरी, दुर्गेश सक्सेना, योगेश सक्सेना, सोहित सक्सेना ने भी कथावाचक द्वारा की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *