सोरों में दिव्यागों ने किया योगाभ्यास,मनाया योग सप्ताह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक मनाया जाएगा योग सप्ताह
कासगंज।आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में योग सप्ताह मनाया जाना सुनिश्चित है। इसके अंतर्गत 15 जून से लगातार 21 जून तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। योग सप्ताह का प्रारंभिक आयोजन शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में किया गया था। सोरों के नगर पालिका परिसर में श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति के तत्वाधान में योग प्रशिक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में दिव्यागों ने योगाभ्यास कराया गया।उन्होंने बताया कि योग सप्ताह का समापन 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस दिन नवीन पुलिस लाइन कासगंज में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुलदीप निर्भय, विनोद कुमार,ज्ञान देवी,महेंद्र सिंह,योगेन्द्र,अजय पाल,ओंकार,ज्ञान बहादुर,राजपाल,विनीत,धर्मपाल,विनेश,नीरज,नीलम, गुड्डे,पार्वती,राम बेटी,मुनेंद्र, धैर्यधर,कैलाश,आदि
Author: Soron Live 24

