पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में अंडर पास बनाये जाने की मांग को डीएम को दिया ज्ञापन

 

 

कासगंज:तीर्थनगरी सोरों जी शूकरक्षेत्र की पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग की अव्यवस्थाएं दूर करने तथा बूढ़ी गंगा की खुदाई सफाई कराकर उसमें जल छोड़े जाने आदि समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कासगंज को पंचकोशीय परिक्रमा समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।
शरद कुमार पांडे ने कहा – आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी की पंचकोशीय परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को हजारों श्रद्धालुओं के साथ लगाई जाती है पंचकोशीय परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु प्रतिभाग करते हैं । तथा मोक्षदा एकादशी 1 दिसंबर 2025 शुक्ल पक्ष पर पंचकोशीय परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे वही यूपी पर्यटन विभाग द्वारा तीन वर्ष पूर्व परिक्रमा मार्ग का सीसी निर्माण कराया गया था, तीन वर्ष पहले किए गए खराब निर्माण कार्य के कारण परिक्रमा मार्ग अत्यंत खराब स्थिति में है। मार्ग में जगह जगह गड्ढे हैं। परिक्रमार्थियों के बैठने के लिए बनाई गई बैंचौं के पत्थर उखड़े पड़े हैं, शौचालय बंद है एवं पानी बिजली की व्यवस्था नहीं है। सिग्नल वाले बाबा से भागीरथी गुफा पर आने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करना पड़ता है जो अत्यंत जोखिम भरा है यहां अंडर पास निर्माण होना चाहिए।
तीर्थनगरी में बहने वाली बूढ़ी गंगा की खुदाई सफाई कराकर इसका सत्यापन कराया जाए जिससे कि खुदाई सफाई कार्य हमेशा की भांति कागजों पर होकर न रह जाए। बूढ़ी गंगा में पानी छुड़वाया जाए जिससे किसान लाभांवित हो सके। एवं आदि तीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी की पंचकोशीय परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को हजारों श्रद्धालुओं के साथ लगाई जाती है पंचकोशीय परिक्रमा शेडू नगला मार्ग से होते हुए बाछरू महाराज पर जाते हैं जहां पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे NH 530 B के कारण पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा , तथा सिग्नल वाले महाराज पर जाने वाले परिक्रमा मार्ग ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची से पहले निर्माणाधीन हाईवे NH 530 B के कारण पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा
जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी। अतः हम सभी इस समस्या के समाधान के लिए अंडरपास चौड़ीकरण निकालने की मांग की जा रही है। जिसे माननीय समय रहते समस्या का समाधान किया जाए जिससे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होने से श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े । शरद कुमार पांडे ने तीर्थनगरी के समग्र विकास हेतु हम मांग करते हुए कहा – तीर्थनगरी के समग्र विकास हेतु शूकर क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाए
बहती गंगा धारा के लिए सांकरा जिला अलीगढ़ स्थित गंगाजी की धारा से निकलने वाली वृद्ध गंगा की खुदाई सफाई कराकर सोरों गंगाजी हरि की पौड़ी को उससे जोड़ा जावे, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र में सोरोंजी शूकर क्षेत्र को शामिल कर पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जावे।
मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया – जिलाधिकारी मेघा रूपम जी ने संबंधित मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए आश्वासन देकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया निकल रहे हाईवे के लिए जो अंडरपास बनाया जाएगा उसको चौड़ा करने के लिए निर्देशित किया | मांग करने वालों में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे कोषाध्यक्ष आशीष भारद्वाज शिवानंद उपाध्याय जयप्रकाश त्रिवेदी हरिओम पचौरी प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा योगेंद्र निर्भय, योगेश उपाध्याय सूकर क्षेत्र पंचकोशीय परिक्रमा समाज सेवा समिति के सहसंयोजक शैलेश यादव ,उपेंद्र उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पवन वशिष्ठ ,शशांक दीक्षित ,गिरीश मिश्रा, विनोद दीक्षित ,सुमित दीक्षित ,सीटू पाठक, प्रवीण वशिष्ठ आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *