
कासगंज सोरों नगर पालिका गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी सोरों ने विकसित भारत का अमृत काल और सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के बेमिसाल 11 साल पर प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे श्री अनिल कुमार पुंढीर ने कहाकि 11 साल के सफर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की अगुवाई में हर वर्ग का विकास किया है। शहर के नगर पालिका बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में श्री पुंढीर ने कहा कि 11 वर्षों की यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के लिए परिश्रम त्याग और सपनों को परवाज दी है। जहां भाजपा सरकार है वहां गरीब का कल्याण है।
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने बताया केंद्र सरकार इन 11 सालों में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के लिए नई यात्रा तय की है। केन्द्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए है। देश के विकास की नई इबादत लिखने के साथ-साथ देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा रहा है। आपरेशन सिंदूर इसी की एक मिशाल है।भारत ने ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को पीछे छोड़ दिया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर महेरे जी ने की।मंच पर जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला,जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे ,जिला मंत्री नीतू सिंह जी ,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सांत्वना पाराशर मौजूद थी।संचालन विवेक महेरे ने किया।सभा में संजय दुबे, मनीष शर्मा ,बिट्टू बॉस,आशुतोष त्रिवेदी, संपूर्णानंद भारद्वाज,नानक चंद गुप्ता जी,विशाल पाठक,विजय गोस्वामी,राहुल पचौरी, कन्हैयालाल बघेल,विकाश निर्भय,बुशरा राईन,मुकेश मौर्य,गिरीश वार्ष्णेय,सतीश चौधरी,अतुल गुप्ता, शैलेन्द्र महेरे,आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

