भाकियू स्वराज ने कायमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

 

फर्रुखाबाद:शुक्रवार  को भारतीय किसान यूनियन स्वराज संगठन के द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुन्ना लाल सक्सेना प्रदेश सचिव के नेतृत्व में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कायम गंज को दिया गया। ज्ञापन में  छः सूत्रीय मांगे राखी
भारतीय किसान यूनियन स्वराज का मांगपत्र निम्न प्रकार है
1-जनपद फरुखाबाद की तहसील कायमगंज के अंतर्गत गांव वहवलपुर मिस्तनी से लेकर ढाईघाट तक गंगा नदी के दक्षिणी किनारे गंगा की बाढ़ से जल को रोकने के लिए बंधा बनवाया जाए।जिससे किसानों की फसलें बाढ़ से बर्बाद ना हों।
2-किसानों के द्वारा उत्पादित फसलों का लागत मूल्य से दो गुना एमएसपी निर्धारित किया जाए।फसलों की निर्धारित एमएसपी पर 25% तक बोनस दिया जावे।
3-कृषि यंत्रों पर जीएसटी समाप्त किया जाए।
4-किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली 20 घंटे दी जाए।
5-नहरों में पानी प्रारंभ से लेकर अंतिम छोर तक छोड़ा जाए।
6-स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी प्राइवेट अस्पतालों की जांच कराएं।
7-कस्बा कायमगंज में नकली दवाओं की बिक्री हो रही है।ऐसी दवाएं कायमगंज के डॉक्टर भी लिख रहे हैं जिससे मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।अच्छे कमीशन के लालच में व्यापार फल फूल रहा है जांच कराई जाए।
8-पुलिस,लेखपाल शिकायतकर्ता की नहीं सुन रहे हैं झूठी रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं।शिकायतों का निवारण नहीं किया जा रहा है।भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारी कर्मचारियों कर्मचारियों को शिकायत के आधार पर जेल भेजा जाए।
9-कस्बा कायमगंज में विद्युत आने-जाने का कोई समय नहीं है लाइनमैन नावेद और कल्लू जब चाहते हैं तब शट-डाउन ले लेते हैं। जिससे रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलती।एक्सईएन,एसडीओ व जेई की नहीं चलती।उपरोक्त कर्मचारियों को तत्काल हटाकर अन्य किसी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
10-नगर पालिका कायमगंज पेयजल के लिए नाली की सिल्ट युक्त गंदा पानी दे रही है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए।
11-कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जवाहरगंज में स्थित शापिंग काम्प्लेक्स और बारातघर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई कराई जाए और शापिंग काम्प्लेक्स में लगी समय का कनेक्शन पूर्व की तरह वाटर लाइन से कराया जाए जिससे जवाहरगंज में पेयजल की समस्या दूर हो।
12-मैंन चौराहा से लेकर पुलगालिब तक नगर पालिका द्वारा फुटपाथों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं।फुटपाथ के दोनों ओर से अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए।
13-कंपिल में ओवरलोडिंग की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलती फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है फसलें सूख रहीं हैं कंपिल में विद्युत व्यवस्था ठीक की जाए।
उपरोक्त वर्णित समस्याओं को जनहित में निराकरण किया जाए।
इस मौके पर प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष हेतराम वर्मा, बिंदु सिंह गंगवार,प्रताप सिंह गंगवार, रामलाल गुप्ता,रामवीर, महिपाल सिंह राजपूत और श्रीकृष्ण शाक्य आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *