नगरिया श्रीराम कथा में शिव विवाह का किया गया वर्णन

 

कासगंज:न्यौली, मानपुर नगरिया के मनकामेश्वर मन्दिर में श्री रामकथा सेवा मण्डल नगरिया के तत्वावधान में आयोजित रामकथा के द्वितीय दिवस में कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान शंकर पाल प्रधान उड़ेर पुख्ता ने व्यासपीठ का पूजन कर किया। कथा के द्वितीय दिवस में कथा वाचक राघव भारद्वाज ‘चाकर ने शिव विवाह का वर्णन करते हुए गृहस्थ जीवन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ माना गया है। कथा विश्राम पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने व्यासपीठ का पूजन एवं रामायण जी की आरती की। इस दौरान कथा में प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान,राममनोहर मिश्रा,ब्रह्मानंद सोलंकी, हरीश मौर्य अभय प्रताप सोलंकी, विशाल सोलंकी, रमन दिवाकर, रवि दिवाकर, राजीव बरबारिया, अतुल चौहान,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *